Anant TV Live

केप टाउन में ऑस्‍ट्रेलिया ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 172 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 8 विकेट खोकर 167 रन बना सकी

 | 
MATCH

दाएं हाथ की बल्‍लेबाज ने ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली और भारत को शानदार स्थिति में पहुंचा दिया था। मगर वो दुर्भाग्‍यपूर्ण तरीके से रन आउट हुईं और भारतीय टीम करीबी मुकाबले में ऑस्‍ट्रेलिया से 5 रन से हार गई।

बता दें कि केप टाउन में ऑस्‍ट्रेलिया ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 172 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 8 विकेट खोकर 167 रन बना सकी। मैच के बाद प्रसारणकर्ता से बातचीत में हरमनप्रीत कौर ने कहा, ‘मैं नहीं चाहती कि मेरा देश मुझे रोते हुए देखे और इसलिए मैंने सनग्‍लासेस पहने हैं। मैं वादा करती हूं कि हम सुधार करेंगे और इस तरह दोबारा अपने देश को निराश नहीं करेंगे।’

विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी भारत की टीम को शुरुआत में ही शेफाली के रूप में झटका लगा। इसके बाद उपकप्तान स्मृति मंधाना भी lbw आउट हो गईं। वहीं, यास्तिका अपनी गलती की वजह से रन आउट हुईं। जेमिमा रॉड्रिग्स ने शानदार 43 रनों की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतक जड़ा।

ऑस्ट्रेलिया को एलिसा हीली और बेथ मूनी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। टीम को पहला झटका एलिसा हीली के रूप में लगा। एश गार्डनर ने अच्छी पारी खेली। वहीं, ग्रेस हैरिस जल्दी आउट हो गईं। ऑस्ट्रेलिया की टीम की कप्तान मेग लैनिंग 34 गेंदों में 49 रन बनाकर नाबाद रहीं। 

हरमनप्रीत कौर ने  कहा, ‘जिस तरह मैं रन आउट हुई, उससे ज्‍यादा अनलकी कुछ नहीं हो सकता है। प्रयास करना ज्‍यादा जरूरी था। हमने बातचीत की थी कि आखिरी गेंद तक लड़ेंगे। नतीजा हमारे पक्ष में नहीं आया, लेकिन हमने इस टूर्नामेंट में जिस तरह खेला, उससे बहुत खुश हूं। हमें पता था कि शुरुआत में विकेट गवाएं तो भी हमारा बल्‍लेबाजी क्रम मजबूत है। जेमिमा रॉड्रिग्‍ज को श्रेय देना कि उन्‍होंने शानदार बल्‍लेबाजी की। उन्‍होंने वो मोमेंटम दिलाया, जिसकी हमें जरुरत थी।’

Around The Web

Trending News

You May Also Like