Anant TV Live

ब्रिस्बेन टेस्ट : तीसरे दिन लंच तक भारत ने 4 विकेट खोकर 161 रन बनाए

 | 

ब्रिस्बेन। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां जारी चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच तक भारत ने 4 विकेट खोकर 161 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 38 और रिषभ पंत चार रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम ने आज अपने कल के स्कोर 2 विकेट पर 62 रन से आगे खेलना शुरू किया। 

तीसरे दिन के पहले सत्र में भारत को पारी का तीसरा झटका लगा। चेतेश्वर पुजारा 94 गेंदों में 25 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर टिम पेन के हाथों कैच आउट हो गए। भारत का चौथा विकेट कप्तान अजिंक्या रहाणे के रूप में गिरा जो 93 गेंदों में 37 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर मैथ्यू वेड के हाथों कैच आउट हुए। इसके बाद मयंक और पंत ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया। 

दूसरे दिन का खेल 

 इससे पहले दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने अपनी पहली पारी में 2 विकेट खोकर 62 रन बनाये थे। कप्तान अजिंक्या रहाणे दो और चेतेश्वर पुजारा 08 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। भारत की पहली पारी की शुरुआत खराब रही और 7वें ओवर में 11 के कुल स्कोर पर शुभमन गिल को पैट कमिंस ने स्मिथ के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। गिल ने केवल 7 रन बनाए। 

इसके बाद रोहित शर्मा भी 60 के कुल स्कोर पर नाथन ल्योन की गेंद पर एक खराब शॉट खेलकर आउट हो गए। रोहित ने 44 रन बनाए। रोहित के आउट होने के कुछ देर बाद ही बारिश शुरू हो गई और फिर खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका था। 

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 369 रन पर समाप्त हुई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बेहतरीन शतकीय पारी खेलते हुए मार्नस लाबुशाने ने 108 रन बनाए। लाबुशाने के अलावा कप्तान टिम पेन ने 50, कैमरन ग्रीन ने 47 और मैथ्यू वेड ने 45 रन बनाए। 

 भारत के लिए टी नटराजन,वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर ने 3-3 व मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट लिया। 
 

Around The Web

Trending News

You May Also Like