भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराया
Jul 31, 2021, 15:32 IST
|
भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूल स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 4-3 से हरा दिया है। भारत के लिए वंदना कटारिया ने 3 गोल दागे, जबकि 1 गोल नेहा गोयल ने किया। 3 गोल करने वाली वंदना ओलंपिक मैच में गोल की हैट्रिक लगाने वाली भारत की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बन गईं। भारतीय महिला टीम ने आक्रामक शुरुआत की और मैच के चौथे मिनट में ही नवनीत कौर के पास पर वंदना ने गोल दाग कर भारत 1-0 से आगे कर दिया। पहला क्वार्टर खत्म होने से पहले साउथ अफ्रीका टीम ने गोल कर बराबरी कर ली।