IPL 2021 Players Auction Live Streaming: जानें आज कितने बजे होगी नीलामी, कहां और कैसे देख सकते हैं ऑनलाइन
| Feb 18, 2021, 15:18 IST
गुरुवार को आईपीएल के अगले सीजन के लिए कुल 292 खिलाड़ियों की नीलामी होने जा रही है। इसमें से 164 भारतीय और 125 विदेशी हैं। नीलामी में तीन सहयोगी खिलाड़ी भी होंगे। सभी आठ फ्रेंचाइजी अपने 61 स्लाॅट को भरने नीलामी में उतरेंगे।राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास 35.4 करोड़ रुपये बाकी है। उनके पास 11 स्लाॅट खाली हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के पास अपनी किटी में 10.75 करोड़ रुपये के साथ केवल तीन स्लॉट उपलब्ध हैं। सबसे अधिक पैसे 'पंजाब किंग्स&य के पास हैं। जिन्हें नौ खिलाड़ियों की जरूरत हैं और उनके पास खर्च करने के लिए 53.20 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं।

