Anant TV Live

आईएसएल-7 :  ईस्ट बंगाल ने गोवा को बराबरी पर रोका

 | 
आईएसएल-7 :  ईस्ट बंगाल ने गोवा को बराबरी पर रोका

गोवा। एससी ईस्ट बंगाल ने 56वें मिनट से 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए बुधवार रात तिलक मैदान स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन के अपने नौवें मुकाबलें एफसी गोवा को 1-1 की बराबरी पर रोक लिया। 

ईस्ट बंगाल ने अपने पिछले मैच में ओडिशा एफसी को हराते हुए पहली जीत दर्ज की थी लेकिन अगले ही मैच में उसे अंक बांटना पड़ा। इस बराबरी के मुकाबले से प्राप्त एक अंकों के साथ उसके कुल सात अंक हो गए और वह 11 टीमों की तालिका में एक स्थान ऊपर चढ़ते हुए नौवें स्थान पर पहुंच गई है। 

 दूसरी ओर, गोवा के 10 मैचों से 15 अंक हो गए हैं और वह तीसरे स्थान पर बरकरार है। गोवा को लगातार दो जीत के बाद अंक बांटने पड़ा है। पहला हाफ गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। 

मैच के 54वें मिनट में ईस्ट बंगाल के अंकित मुखर्जी को पीला कार्ड मिला। इसके दो मिनट बाद कोलकाता के इस क्लब को एक बड़ा झटका लगा क्योंकि कप्तान डेनियल फाक्स को लाल कार्ड मिला। फाक्स को एलेक्सजेंडर जेसुराज के साथ उलझने के कारण यह लाल कार्ड मिला। अब ईस्ट बंगाल 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने को मजबूर थी। 

66वें मिनट में ईस्ट बंगाल ने दो बदलाव किए। 67वें मिनट में उसके खिलाड़ी एरान अमादी को पीला कार्ड मिला। मैच का पहला गोल 79वें मिनट में ईस्ट बंगाल ने किया। 

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही ईस्ट बंगाल के लिए यह गोल ब्राइट इनोबाखेर ने मैगहोमा की मदद से किया। ईस्ट बंगाल की खुशी अधिक देर तक नहीं टिक सकी क्योंकि 81वें मिनट में सेवियर गामा के एसिस्ट पर गोल करते हुए सुपर सब देवेंदऱ मुरगांवकर ने गोवा को 1-1 की बराबरी दिला दी। 

82वें मिनट में गोवा के अल्बर्टो नोग्वेरा को पीला कार्ड मिला। 86वें मिनट में ईस्ट बंगाल और 87वें मिनट में गोवा ने चेंज किया। इंजुरी टाइम में मोहम्मद रफीक ने एक अच्छा सेव करते हुए ईस्ट बंगाल को बढ़त लेने से रोका और इस तरह यह मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ और दोनों टीमें अंक बांटने पर मजबूर हुईं।  
 

Around The Web

Trending News

You May Also Like