Anant TV Live

आईएसएल-7 : शानदार फॉर्म में चल रही मुंबई का हैदराबाद से होगा सामना

 | 

गोवा। मुंबई सिटी एफसी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में अपनी शानदार फॉर्म में चल रही है। आइसलैंडर्स के नाम से मशहूर मुंबई ने इस सीजन में 10 मैचों में अब तक आठ मैच जीते हैं और वह 25 अंकों के साथ तालिका में टॉप पर है। कोच सर्जियो लोबेरा की टीम अब शनिवार को बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में हैदराबाद एफसी से भिड़ेगी। 

 लोबेरा ने इस मैच को लेकर कहा, ‘‘ अब तक परिणाम से मैं बहुत खुश हूं। इस परिस्थिति में इसे जारी रखना बहुत मुश्किल है। लेकिन अहम बात यह है कि हम अपने प्रदर्शन में सुधार कर रहे हैं।’’ 

 मुंबई सिटी ने पिछले नौ मैचों से प्रत्येक मैच में गोल किया है और वह इतने ही मैचों से अजेय चल रही है। इस दौरान टीम ने 17 गोल किए है। उनका डिफेंस भी शानदार है। मुंबई की टीम लीग की बेस्ट तीन टीमों के खिलाफ अब तक एक भी गोल नहीं खाई है। लोबेरा ने इसका श्रेय अपने खिलाड़ियों को दिया और कहा कि यह एक सामूहिक प्रदर्शन का परिणाम है। दोनों टीमें पिछली बार जब भिड़ी थी तो मुंबई 2-0 से जीता था। लेकिन लोबेरा का कहना है कि इस बार उनकी टीम के लिए ऐसा करना कठिन होगा।

 हैदराबाद की टीम अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन में अनिरंतरता के बावजूद टेबल में टॉप छह में है। लोबेरा ने कहा, ‘‘ मुझे विश्वास है कि यह एक अच्छा मैच होगा। उनके खेलनी की शैली भी हमारी तरह ही है। उनके पास अच्छे खिलाड़ी और अनुभवी विदेशी खिलाड़ी है। यह एक अलग मैच होने वाला है। यह एक अलग मैच ने वाला है क्योंकि उनके पास अब पूरी टीम है।’’ 

 हैराबाद के कोच मैनुअल मारक्वेज का मानना है कि मुंबई एक मजबूत टीम है और वह चैंपियंस के रूप मे ंसीजन की समा समाप्ति करेगी। मारक्वेज ने कहा, ‘‘ बेशक मुंबई एक मजबूत टीम है। मैं हमेशा से यह कहता आया हूं कि वे चैंपियंस बनकर उभरेगी। क्योंकि आप जानते हैं कि प्लोफ प्लेआफ में बेस्ट टीम जीतती है।’’ 

 मारक्वेज ने कहा कि उनकी टीम अपनी शैली के हिसाब से खेलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘ कल के मैच के लिए हम कुछ बदलाव कर सकते हैंलेकिन हम अपनी खेलनी की शैली नहीं छोड़ेंगे। बेशक हमें लाइनअप में कुछ बदलाव करना पड़ेगा लेकिन यह मुश्किल मैच होगा।’’
 

Around The Web

Trending News

You May Also Like