Anant TV Live

जॉन इश्नर ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन से नाम वापस  लिया

 | 

वॉशिंगटन। अमेरिका के स्टार टेनिस खिलाड़ी जॉन इश्नर ने पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। इश्नर ने यह फैसला कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए किया है।

इश्नर ने एक बयान में कहा कि वह अपने परिवार के साथ मेलबर्न तक की यात्रा करना चाहते थे लेकिन कोरोना के कारण यह सम्भव नहीं हो पा रहा है।

सोमवार को इश्नर ने यहां डेलरे बीच ओपन के क्वार्टर फाइनल में हिस्सा लिया जहां वह अपने ही देश के सबास्टियन कोर्डा के हाथों 6-3, 4-6, 6-3 से हार गए। 

ऑस्ट्रेलियन ओपन का आयोजन 8 से 21 फरवरी के बीच होना है। इसका आयोजन 18 जनवरी से होना था लेकिन कोरोना प्रतिबंधों के कारण इसे रिशेड्यूल किया गया है। 
 

Around The Web

Trending News

You May Also Like