Anant TV Live

मनोज कुमार ने जीता कांस्य, भारत को बैडमिंटन में मिला दूसरा पदक

 | 
film

 भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए टोक्यो पैरालंपिक के पुरुष एकल के एसएल-3 श्रेणी में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का यह 17वां पदक है। मनोज ने कांस्य पदक मुकाबले में जापान के फुजिहारा डेसुके को 2-0 से हराया। मनोज ने 47 मिनट तक चले मुकाबले में फुजिहारा को 22-20 और 21-13 से हराया। मनोज सरकार पहले गेम में पिछड़ रहे थे लेकिन फिर उन्होंने जबरदस्त वापसी की और 27 मिनट तक चले इस रोमांच गेम को 22-20 से अपने नाम किया. वहीं दूसरा गेम उन्होंने महज 19 मिनट में 21-13 से अपने नाम किया।

यह पैरालंपिक के बैटमिंटन स्पर्धा में आज भारत का दूसरा पदक है। इससे पहले प्रमोद भगत ने 45 मिनट तक चले मुकाबले में यूके (जीबीआर) के डेनियल बेथल को 2-0 से हराया। प्रमोद ने पहला सेट 21 मिनट और दूसरा सेट 24 मिनट में जीता।

Around The Web

Trending News

You May Also Like