Anant TV Live

स्वर्ण में बदल सकता है मीराबाई चानू का रजत पदक

 | 
khel

टोक्यो ओलंपिक से एक ऐसी खबर आ रही है,जिससे 135 करोड़ भारतीयों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। भारोत्तोलन में 49 किलोग्राम वर्ग में मीराबाई चानू ने रजत पदक जीता था। दरअसल अब चानू का पदक सोने में तब्दील हो सकता है। क्योंकि चीनी खिलाड़ी होऊ झिऊई पर डोपिंग का शक है। होउ झिऊई आज अपने देश लौटने वाली थी। लेकिन उन्हें रोककर रखा गया है। ओलंपिक में ऐसा पहले भी हो चुका है। जब डोपिंग में फंसने के कारण खिलाड़ी का पदक छीना जा चुका है। उसैन बोल्ट का एक स्वर्ण पदक इसलिए वापस ले लिया गया था,क्योंकि उनकी टीम का एक सदस्य डोपिंग में फेल हो गया है।

हालांकि भारतीय प्रतिनिधिमंडल अभी इसके बारे में कुछ भी नही कह रहा है।अगर मीराबाई के पदक का रंग बदलता है, तो ये सोने पे सुहागा होगा क्योंकि वह व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की दूसरी खिलाड़ी होंगी। इससे पहले सिर्फ अभिनव बिंद्रा ने 2008 ओलंपिक शूटिंग में सोने का तमगा हासिल कर चुके हैं।

Around The Web

Trending News

You May Also Like