Anant TV Live

नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल के करीब ,87.58 m थ्रो के साथ सबसे आगे

 | 
neeraj

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा फाइनल मुकाबला खेल रहे हैं। नीरज भाला फेंक में देश को मेडल दिला सकते हैं। इससे पहले रेसलर बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक का मैच जीत लिया। इसी के साथ भारत के खाते में एक और मेडल जुड़ गया है। इसके साथ ही अब तक भारत को ओलंपिक में 6 पदक मिल गए हैं।

अब तक सभी 12 एथलीटों अपने तीन प्रयास पूरे कर चुके हैं। भारत के नीरज चोपड़ा 87.58 मीटर के थ्रो के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।उन्होंने तीसरे प्रयास में ये थ्रो किया था. दूसरे स्थान पर चेक रिपब्लिक के विटदेस्लाव वेसेली हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 85.44 मीटर का रहा है.।तीसरे स्थान पर जूलियन वेबर हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 85.30 मीटर का रहा है और पाकिस्तान के अरशद नदीम 84.62 मीटर के थ्रो के साथ चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने तीसरे प्रयास में ये थ्रो किया था।

Around The Web

Trending News

You May Also Like