भारतीय खिलाडियों को उत्सावर्धन करने के लिए सिलीगुड़ी में बनाया गया सेल्फी जोन

 | 
play

टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे भारतीय एथलीट्स व खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए सिलीगुड़ी बाघाजतिन पार्क परिसर में एक सेल्फी पॉइंट बनाये गए है। जिसका उद्घाटन शुक्रवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य ऋचा घोष और सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन गौतम देव ने सेल्फी लेकर किया। सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के इस अवसर पर सदस्य रंजन सरकार, आलोक चक्रवर्ती आदि उपस्थित रहे।

वहीं, पत्रकारों से बात करते हुए गौतम देव ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने गए भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए बाघाजतिन पार्क परिसर में सेल्फी जोन बनाया गया है। यहां आकर सेल्फी लेने से लगेगा पूरा देश खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए राष्ट्र के साथ खड़े है।

Around The Web