Anant TV Live

स्वामी दयानंद गिरि देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के भी गुरु हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विराट और अनुष्का यहां धार्मिक अनुष्ठान के लिए पहुंचे हैं।

 | 
sf
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) लगातार मंदिर और आश्रम में दर्शन के लिए जा रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले वह वृंदावन गए थे। उससे पहले अपनी पत्नी के साथ विराट नैनीताल के एक मंदिर में भी गए थे। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले विराट कोहली ऋषिकेश पहुंच गए हैं। वहां वह पीएम नरेंद्र मोदी के गुरु के आश्रम में पहुंचे।

दयानंद गिरि आश्रम में विराट

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है। विराट कोहली को इससे ब्रेक दिया गया है। इसका फायदा उठाते हुए वह ऋषिकेश स्थित दयानंद गिरि आश्रम पहुंच गए हैं। यहां उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका भी है। स्वामी दयानंद गिरि देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के भी गुरु हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विराट और अनुष्का यहां धार्मिक अनुष्ठान के लिए पहुंचे हैं।

विराट कोहली ने गंगा आरती में भी हिस्सा लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक आश्रम के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि उन्होंने यहां पहुंचकर ब्रह्मलीन दयानंद सरस्वती की समाधि के भी दर्शन किए। दोनों ने करीब 20 मिनट तक वहां ध्यान लगाया उनके फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। विराट मंगलवार की शाम तक वहीं रूक सकते हैं। पति-पत्नी वहां भंडारे का भी आयोजन करवाने वाले हैं।
 

टेस्ट में खराब फॉर्म जारी

विराट कोहली ने वनडे और टी20 में तो अच्छी बल्लेबाजी की है लेकिन टेस्ट में उनका बल्ला शांत है। नवंबर 2019 के बाद टेस्ट में वह शतक नहीं लगा पाए हैं। 2020 में 3 टेस्ट में उनके बल्ले से 116, 2021 में 11 टेस्ट में 536 और 2022 में 6 टेस्ट में 265 रन निकले। इस दौरान उनका औसत करीब 26 का रहा। टेस्ट में उनका ओवरऑल औसत 54 का पहुंच गया था, जो अभी 48.90 का है। टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से नागपुर में शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में विराट से काफी उम्मीदें होंगी

Around The Web

Trending News

You May Also Like