Anant TV Live

थाईलैंड ओपन : सात्विक-पोनप्पा की जोड़ी ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की

 | 

नई दिल्ली। सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। 

सात्विक-पोनप्पा की जोड़ी ने मिश्रित युगल के पहले दौर में हाफिज फैसल और ग्लोरिया एमानुएल विडेजा की इंडोनेशियाई जोड़ी को शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया। 

रैंकीरेड्डी और पोनप्पा ने फैसल और ग्लोरिया एमानुएल की जोड़ी को तीन सेटों तक चले मुकाबले में 21-11, 27-19, 21-16 से हराया। 

बता दें कि 2021 बैडमिंटन सीज़न की पहली छमाही मंगलवार को थाईलैंड ओपन के साथ शुरू हुई और 25 जुलाई को रूस ओपन के साथ समाप्त होगी। जिसके बाद टोक्यो ओलंपिक की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि साइना नेहवाल और एचएस प्रणय कोरोना से संक्रमित होने के कारण थाईलैंड ओपन से बाहर हो गए हैं। 
 

Around The Web

Trending News

You May Also Like