Anant TV Live

हृदय का सफल ऑपरेशन करवाया ऑपरेशन पर 1,60,000/-रू. व्यय हुआ जो मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के अन्तर्गत शासन द्वारा वहन किया गया।

 | 
as

उज्जैन जिले के ग्राम खजुरिया तहसील घटिया, निवासी श्री अरविन्द का बेटा अमन उम्र 04 वर्ष जन्म से ही अक्सर बीमार रहता था वह उसकी उम्र के सामान्य बच्चों की तरह नही खेल पाता था थोड़ा खेलता तो हाफने लगता और अत्यंत कमजोर था, जिस कारण उसका शारीरिक विकास भी नही हो रहा था, आर.बी.एस.के. दल द्वारा अपने भ्रमण के दौरान जब अमन की जांच की तो उनको लगा कि वह हृदय की बीमारी से ग्रसित है आर.बी.एस.के. चिकित्सक द्वारा अमन के माता-पिता को बताया गया कि यदि अभी कम उम्र मे ही अमन का हृदय का ऑपरेशन करवाले तो उसे पढ़ा होकर सामान्य जीवन जीने मे कोई परेशानी नही होगी। चिकित्सक द्वारा बताया गया कि हृदय का ऑपरेशन हो जाने के बाद अमन पुरी तरह स्वस्थ्य हो जायेंगा। आप अमन को जिला स्तरीय शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र, (डी.ई.आई.सी.) जिला चिकित्सालय उज्जैन मे ले जाकर उसका उपचार करवा सकते है। जहां पर मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के अन्तर्गत अमन का निःशुल्क ऑपरेशन हो जायेंगा।

      अमन के माता-पिता उसे लेकर शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र, (डी.ई.आई.सी.) जिला चिकित्सालय उज्जैन पहुचे। जहां पर अमन का मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के अन्तर्गत पंजीयन कर अमन की आवश्यक जांचे करवाई गई एवं अमन को सी.एच.एल. अस्पताल इन्दौर मे भर्ती करवाकर उसका हृदय का सफल ऑपरेशन करवाया ऑपरेशन पर 1,60,000/-रू. व्यय हुआ जो मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के अन्तर्गत शासन द्वारा वहन किया गया। अब अमन पुर्णतः स्वस्थ्य है उसका नियमित रूप से फॉओअप लिया जा रहा है। अमन के माता-पिता शासन द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना का आभार व्यक्त कर रहे है, जिसके अन्तर्गत ऑपरेशन का पुरा खर्च मध्यप्रदेश शासन द्वारा वहन किया गया।

Around The Web

Trending News

You May Also Like