Anant TV Live

पोलिस कर्मचारियों को किया सम्मानित

 | 
पोलिस कर्मचारियों को किया सम्मानित
वसई विरार मीरा भायंदर आयुक्तालय अंतर्गत वालिव  पुलिस ठाणे में कार्यरत पीएसआई नेवले ,पोलिस नाइक दीपक निकम और जाबांज पोलिस नाइक विशाल निम्बालकर को उनके विशिष्ट कार्य के लिए राज्य के पुलिस महानिदेशक के हाथों सम्मानित किया गया। विदित हो की वसई विरार क्षेत्र में पोलिस आयुक्त की स्थापना होने के बाद पोलिस की जिम्मेदारियां और भी बढ़ गयीं  हैं । वालीव पोलिस ठाणे में कार्यरत पोलिस नाइक दीपक निकम के इस सम्मान का श्रेय पोलिस आयुक्त सदानंद दाते ,सहायक पोलिस आयुक्त अमोल मांडवे , वरिष्ठ पोलिस निरीक्षक विलास चौगुले एवं क्राइम पोलिस निरीक्षक सर्वोदय को दिया , कहा की टीम को कुशल दिशा निर्देशन एवं उत्कृष्ट नेतृत्व की वजह से जांच में सफलता मिलती है। इसी क्रम में  तुलिंज पुलिस ठाणे में कार्यरत जाबांज सहायक पोलिस उपनिरीक्षक  मारुती धायगुडे को उनके विशिष्ट कार्यों एवं कोरोना वॉरियर हेतु  पुलिस महानिदेशक के हाथों सम्मानित किया गया।  
पोलिस की आवाज संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रिय अध्यक्ष पंधारी पाल ने कहा की अच्छा काम करने वाले पोलिस कर्मचारी एवं अधिकारी को उचित सम्मान दिया जाना चाहिए इससे पोलिस प्रशासन को काम करने का हौसला बढ़ता है। वसई विरार मीरा भायंदर  आयुक्तालय के आयुक्त सदानंद दाते से पंधारी पाल ने अपील की है की कर्तब्यनिष्ठ कर्मचारियों का हौसलाअफजाई करते रहना चाहिए ताकि पोलिस प्रशासन का मनोबल बना रहे।

Around The Web

Trending News

You May Also Like