Anant TV Live

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना पर केन्द्रित एक लोक गीत का सामूहिक गायन महिलाओं के बीच बैठकर किया

 | 
AS

अपने-अपने तरीकों व अंदाज से जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शासकीय सेवक एवं समाज के प्रबुद्धजन “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने में सहभागी बन रहे हैं। ग्वालियर जिले के विभिन्न विकासखंडों में पदस्थ “मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र” ने लोकगीत “अब जियो लाडली बहना, बढ़ी चलो लाडली बहना” को इस योजना के प्रचार का माध्यम बनाया है। ग्रामीण महिलाओं को जनसेवा मित्रों का यह अद्भुत और अनौखा अंदाज खूब भा रहा है। 

महाष्टमी व रामनवमी का त्यौहार महिलाओं और बहनों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस भाव के अनुरूप ग्वालियर जिले के विकास खण्ड मुरार की "मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र" सुश्री अंजली गौतम बुधवार को सुबह से ही जिले के करगवां गांव में माता के दर्शन के लिए आ रहीं महिलाओं के बीच पहुँच गई | उन्होंने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना पर केन्द्रित एक लोक गीत का सामूहिक गायन महिलाओं के बीच बैठकर किया | साथ ही इस योजना की महत्वपूर्ण जानकारी महिलाओं के साथ साझा की। अद्भुत अंदाज में लाडली बहन योजना की जानकारी पाकर महिलाओं की खुशी और उत्साह देखते ही बना। इस अवसर पर बहनों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार जताया। साथ ही अपने क्षेत्र के गाँवों की बहनों को जागरुक करने का वादा भी किया |

मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र सुश्री अंजलि द्वारा गाए गीत के बोल थे.....

जीवन ले आया है नया सवेरा

जीवन ले आया है नया उजियारा

शिवराज भैया का क्या कहना

अब जियो लाडली बहना

बढ़े चलो लाडली बहना

अब जियो लाडली बहना

बढ़ी चलो लाडली बहना

खुशियों का गहना अब जियो लाडली बहना

घर घर में खुशियां बिखेरे शिवराज सरकार का वादा है

अब जियो लाडली लाडली बहना

घर में मेरा मान एमपी का सही इरादा है

अब जियो लाडली बहना अब जियो लाडली शिवराज भैया का है कहना

अब जियो लाडली बहना..."

Around The Web

Trending News

You May Also Like