राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि होली पर्व, उत्साह और उमंग से मनाएँ। कोई भी ऐसा कार्य नहीं करें जिससे दूसरों को कष्ट हो।
Mar 7, 2023, 19:02 IST
| 
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को रंगोत्सव के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने होली के पावन पर्व को सद्भाव और भाई- चारे के साथ मनाने की अपील की है।
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि होली पर्व, उत्साह और उमंग से मनाएँ। कोई भी ऐसा कार्य नहीं करें जिससे दूसरों को कष्ट हो। उन्होंने कहा कि भारतीय लोक संस्कृति के इस अनूठे पर्व की गौरवशाली परम्परा को भाव, भावनाओं और आचरण से सशक्त बनाएँ। मानवीय मूल्यों के उच्चादर्शों का पालन करते हुए हमारी सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने में योगदान दें