Anant TV Live

नोएडा में 50 हजार वर्गमीटर के भूखंड पर अपना स्टोर शुरु करेगी आइकिया

 | 
नोएडा में 50 हजार वर्गमीटर के भूखंड पर अपना स्टोर शुरु करेगी आइकिया
नोएडा । कुर्सी, मेज, पलंग जैसे फर्नीचर बनाने वाली स्वीडिश कंपनी आइकिया को नोएडा में 50 हजार वर्गमीटर का भूखंड दिया गया है। कंपनी भूखंड पर उत्तरप्रदेश का अपना पहला खुदरा स्टोर शुरू करेगी। कंपनी ने इसके लिए 850 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह भूखंड नोएडा सेक्टर 51 में स्थित है। आइकिया ने वाणिज्यिक भूखंड के बदले नोएडा प्राधिकरण को 850 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। यह भूखंड कंपनी को एक कार्यक्रम में दिया गया। कार्यक्रम में नोएडा प्राधिकरण और आइकिया के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इसमें हिस्सा लिया। नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रितु माहेश्वरी ने कहा कि कंपनी से नोएडा में सात साल में 5,000 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है। इससे 2,000 व्यक्तियों के लिये रोजगार सृजन का अनुमान है।

Around The Web

Trending News

You May Also Like