Anant TV Live

गांधी भवन में कमलनाथ ने प्रदर्शनी “भारत की इंदिरा“ का किया उद्घाटन

 | 
ok

 मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी भवन में आज 26 नवंबर को युवा कांग्रेस द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जीवनी को समेटे "भारत की इंदिरा" प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी शामिल हुए।

कमलनाथ ने फोटो प्रदर्शनी का किया उद्घाटन :

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यूथ कांग्रेस द्वारा गांधी भवन में लगाई गई फोटो प्रदर्शनी “भारत की इंदिरा“ का उद्घाटन व अवलोकन किया। इस दौरान इंदिरा गांधी अमर रहें... इंदिरा गांधी अमर रहें के नारे भी लगी। फ़ोटो प्रदर्शनी के उद्घाटन के इस अवसर पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी मौजूद रहे।

प्रदर्शनी में इंदिरा गांधी के बलिदान और जीवनी को दर्शाया गया :

कांग्रेस द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी में इंदिरा गांधी के बलिदान और उनकी जीवनी को दर्शाया गया है। तो वहीं, प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस कार्यक्रम की कुछ तस्‍वीरें साझा करते हुए ट्वीट में लिखा- आज मध्यप्रदेश के भोपाल के गांधी भवन में युवक कांग्रेस द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी “ भारत की इंदिरा “ का उद्घाटन व अवलोकन किया।

Around The Web

Trending News

You May Also Like