पंजाब मेल ट्रेन से गांजा तस्करी कर भोपाल पहुंचे 07 आरोपी गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपियों में 05 महिलाएं एवं 02 पुरुष शामिल
आरोपियों के कब्जे से लगभग 36 किलो अवैध गांजा जप्त जिसकी कुल कीमत लगभग 4 लाख रूपये ।
घरेलू सामान टोकरी, टप एवं तगाड़ी की आड़ में कर रहे थे तस्करी ।
करारिया जंगल के रास्ते छोला क्षेत्र में सप्लाई करने की थी तैयारी ।
आरोपियों के कब्जे से 02 एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जप्त ।
आरोपियों से गांजा सप्लाई नेटवर्क एवं अन्य संलिप्त आरोपियों के संबंध में पूछताछ जारी ।
थाना क्राइम ब्रांच भोपाल में धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज ।
शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमति मोनिका शुक्ला द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल, अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान,सहायक पुलिस आयुक्त अपराध श्री चन्द्रभान सिंह चढार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मदाक पदर्थ तस्करों की तलाश पतारसी में लगाया था
क्राइम ब्रांच भोपाल भोपाल क्राइम ब्रांच ने शहर में सक्रिय गांजा तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब मेल ट्रेन से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर भोपाल पहुंचे 05 महिलाओं सहित 07 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 36 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है। आरोपी इतने शातिर थे कि पुलिस को भ्रमित करने के लिए गांजा परिवहन के दौरान अपने साथ घरेलू उपयोग का सामान जैसे प्लास्टिक की टोकरी, टप, तगाड़ी, पटा, बाल्टियां एवं अन्य सामग्री लेकर चल रहे थे, ताकि किसी को उन पर संदेह न हो सके । क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ महिला एवं पुरुष तस्कर पंजाब मेल ट्रेन से भारी मात्रा में गांजा लेकर भोपाल पहुंच रहे हैं और आउटर क्षेत्र में उतरकर करारिया जंगल के रास्ते पैदल-पैदल छोला क्षेत्र की ओर जाएंगे, जहां गांजा सप्लाई किया जाना है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच टीम ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई शुरू की पुलिस टीम ने स्टेशन बजरिया क्षेत्र स्थित कोच फै्ट्री काली मंदिर के पास घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर सभी संदिग्धों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम एवं पते 1. राहुल सौदा पिता सुनार सिंह सौदा उम्र 38 साल निवासी तिलक मार्केट मछली बाजार इतवारा तलैया भोपाल, 2. रवि मेसकर पिता रंगी मेसकर उम्र 26 साल निवासी गली नं. 05 म.नं. 15 छोला भोपाल, 3.रचना सौदा पति महेश सौदा उम्र 37 साल निवासी गली नं. 07 झुग्गी मंडी बमौरा सागर, 4.सीमा सौदा पति धर्म सौदा उम्र 35 साल निवासी गरीब नगर छोला भोपाल, 5.निधि सौदा पति राहुल सौदा उम्र 25 साल निवासी तिलक मार्केट मछली बाजार इतवारा तलैया भोपाल, 6.काजल मेसकर पिता सरबन मेसकर उम्र 18 साल निवासी नागवास रोड झुग्गी मंडी बमौरा सागर तथा 7. आरती ऊंटबार पति नरेंद्र ऊंटबार उम्र 25 साल निवासी गली नं. 07 झुग्गी मंडी बमौरा सागर होना बताये पूछताछ एवं तलाशी कार्यवाही के दौरान आरोपियों के कब्जे से मिले अलग-अलग बैग, झोले एवं प्लास्टिक की बोरियों को चेक करने पर सभी सामानों के अंदर ब्राउन रंग के टेप से लिपटे पैकेट मिले, जिन्हें खोलकर देखने पर उनमें हरे रंग का पत्तीदार एवं नमीयुक्त पदार्थ भरा मिला। पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा उक्त पदार्थ को गांजा होना बताया गया । उक्त आरपियों के कब्जे से बारामद अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल लगभग 36 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपियों द्वारा गांजा को इस प्रकार पैक किया गया था कि सामान्य व्यक्ति को देखने पर यह घरेलू सामान जैसा प्रतीत हो ।पूछताछ में प्रारंभिक रूप से यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी बाहरी राज्यों से गांजा लाकर भोपाल शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करने का काम करते थे । आरोपियों के तार गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों से भी जुड़े होने की संभावना है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड पाया गया है, जिसके संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा के अलावा मोबाइल फोन एवं परिवहन में उपयोग किए जा रहे बैग, झोले एवं अन्य सामान भी जप्त किए हैं। क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपियों से गांजा सप्लाई नेटवर्क, गांजा उपलब्ध कराने वाले मुख्य तस्करों एवं भोपाल में गांजा खरीदने वाले व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में नशे के कारोबार से जुड़े अन्य बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं। भोपाल पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
उल्लेखनीय है कि क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही की जा रही है। युवाओं को नशे से बचाने एवं समाज में सुरक्षित वातावरण बनाए रखने हेतु ऐसे अभियानों को लगातार संचालित किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी:-
क्र
नाम पता आरोपी
शैक्षणिक योग्यता
व्यसाय
1
राहुल सौदा पिता सुनार सिंह सौदा उम्र 38 साल निवासी तिलक मार्केट मछली बाजार इतवारा तलैया भोपाल
अनपढ
मजदूरी
2
रवि मेसकर पिता रंगी मेसकर उम्र 26 साल निवासी गली नं. 05 म.नं. 15 छोला भोपाल
अनपढ
मजदूरी
3
रचना सौदा पति महेश सौदा उम्र 37 साल निवासी गली नं. 07 झुग्गी मंडी बमौरा सागर
अनपढ
मजदूरी
4
सीमा सौदा पति धर्म सौदा उम्र 35 साल निवासी गरीब नगर छोला भोपाल
5वी
मजदूरी
5
निधि सौदा पति राहुल सौदा उम्र 25 साल निवासी तिलक मार्केट मछली बाजार इतवारा तलैया भोपाल
अनपढ
मजदूरी
6
काजल मेसकर पिता सरबन मेसकर उम्र 18 साल निवासी नागवास रोड झुग्गी मंडी बमौरा सागर
5 वी
मजदूरी
7
आरती ऊंटबार पति नरेंद्र ऊंटबार उम्र 25 साल निवासी गली नं. 07 झुग्गी मंडी बमौरा सागर
अनपढ
मजदूरी
जप्त मशरुका
सराहनीय भूमिका थाना प्राभारी अशेक मरावी,उनि राजकिशोर मिश्रा, सउनि अनिल तिवारी,सउनि चन्द्रमोहन मिश्रा,सउनि लालबहादुर,आर.बृजमोहन व्यास,आर.जावेद खान, आर.विवेक नामदेव,आर जितेन्द्र चंदेल,आर फिरोज,आर विजय सेंगर,आर.यासिर खान,आर मनीष कौरव,मआर संध्या शर्मा म.आर मुस्कान लांमा ।

