25 साल बाद भेलकर्मी ने मांगा पत्नि से दहेज, मामला दर्ज
May 5, 2021, 12:20 IST
|
भोपाल। राजधानी की महिला थाना पुलिस ने 39 वर्षीय महिला की शिकायत पर उसके भेलकर्मी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। बताया गया है कि करीब 25 साल पहले उनकी शादी हुई थी। आरोप है कि दहेज में कार और दो लाख नगदी की मांग कर आरोपी पति ने तीनो बच्चो को अपने पास रखते हुए पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया था। महिला थाना पुलिस ने भेलकर्मी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस के मुताबिक 39 वर्षीय महिला इन दिनों अपने भाई के साथ रहती है। उसने पुलिस को बताया कि साल 1996 में उसकी शादी तिरुपति अभिनव होम्स में रहने वाले कमल किशोर के साथ हुई थी। कमल किशोर बीएचईएल में नौकरी करते हैं। पीडति पत्नि ने पुलिस को आगे बताया कि उनके दो लड़के और एक बेटी है। तीनों बच्चों को पति ने अपने पास ही रख लिया था, बाद मे पति ने बेटी की शादी भी कर दी और उसे खबर तक नहीं दी। इतना ही नहीं उसका पति बच्चों से उसे मिलने नहीं देता। महिला ने आला अधिकारियों से गुहार लगाई थी। जिनके निर्देश पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति कमल किशोर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।