आश्वासन के बाद सांकेतिक हडताल ली वापस
| Feb 26, 2021, 18:14 IST
बुरहानपुर ! डीजल पेट्रोल की मूल्य वृद्धि को लेकर बस मालिकों के द्वारा सरकार से यात्री किराय में वृद्धि की जाने की मांग की गई थी परंतु सरकार के द्वारा बस मालिको की इस मांग पर कोई ध्यान नही दिया गया जिस के चलते बस आर्नस एसोसिएशन के अव्हान पर 26-27 फरवरी को सांकेतिक रूप से बस हडताल का र्निणय लिया गया था। इसी बीच 26 फरवरी शुक्रवार को मुख्यमंत्री और परिवाहन मंत्री का यह आश्वासन सामने आया कि 1 मार्च से किराय में वृद्धि को मनजूरी दी गई है जिस के बाद बस ओनर्स एसोसिएशन ने अपनी दो दिवसीय सांकेतिक हडताल को वापस लेकर विरोध स्वरूप काली पटटी बांधकर बसों के संचालन को जारी रखा गया। 1 मार्च 2021 से अब प्रदेश में यात्रीयों को बढा हुआ किराया अदाकर सफर करना होगा। बस के साथ ही अन्य यात्री और माल भाडे में वृद्धि होगी। कोरोना और महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को अब और आर्थिक बोझ सहन करना होगा जिस को लेकर आम आदमी परेशान है। ज्ञात हो कि अभी यह स्पष्ट नही है कि किराय में किस प्रकार से कितनी बढहोत्री की जाऐगी।

