Anant TV Live

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी, जनता का जनता द्वारा तैयार होगा संकल्प पत्र

 | 
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी, जनता का जनता द्वारा तैयार होगा संकल्प पत्र
भोपाल । नगरीय निकाय चुनावों के लिए भाजपा जनता का संकल्प पत्र जारी करेगी। घोषणा पत्र के लिए भाजपा ने प्रदेश भर में संवाद कार्यक्रम शुरू कर सुझाव लेना शुरू कर दिया है। भोपाल में आज शाम एबीवीपी कार्यालय के सभागार में बड़ी बैठक आयोजित की गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा स्वंय प्रदेश के सभी नगर निगम वाले शहरों का दौरा कर रहे हैं। नगरीय निकाय चुनाव हेतु नियुक्त भोपाल संगठन प्रभारी, पूर्व महापौर कटनी शंशाक श्रीवास्तव ने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि भाजपा नगरीय निकायों में जनभावनाओं के अनुरूप काम कर सके इसके लिए अबकी बार जनता द्वारा, जनता के लिए तैयार संकल्प पत्र जारी किया जाएगा। भाजपा की चुनाव संचालन समिति के सदस्य और प्रदेश पदाधिकारी सभी स्थानों पर हर वर्ग के लोगों की अपेक्षाओं को जानने के लिए संवाद कर रहे हैं। भोपाल में आज शाम 5.30 बजे डिपो चौराहा स्थित एबीवीपी कार्यालय के सभागार में संवाद का आयोजन किया जा रहा है जिसमें उद्योगपतियों, व्यापारियों, वकीलों, सीए सहित हाथ ठेले और रेहड़ी वाले तक आमंत्रित किए गए हैं, इनकी नगर निगम से अपेक्षाएँ जानकर सुझाव लिए जाएंगे जिन्हें संकल्प पत्र में प्रमुखता के साथ शामिल किया जाएगा। शशांक श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने  बताया कि नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा दो स्तर पर संकल्प पत्र जारी करेगी जिसमें एक स्थानीय मुद्दों पर होगा और दूसरा पूरे प्रदेश में सभी नगरीय निकायों के लिए होगा।नगर निगम चुनाव के भोपाल प्रभारी शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि भोपाल सहित पूरे प्रदेश में आम लोगों से सुझाव लेने के लिए संवाद किया जा रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा कटनी, सतना और रीवा नगर निगम क्षेत्रों के दौरे पर हैं जहां बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ बुद्धिजीवियों से संवाद के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा प्रदेश के सभी नगर निगम क्षेत्रों में जाएंगे, इसी कड़ी में उनका भोपाल में भी विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष सुमित पचौरी जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता मौजूद थे।

Around The Web

Trending News

You May Also Like