Anant TV Live

दस्तक अभियान 15 फरवरी से होगा शुरू -

 | 
दस्तक अभियान 15 फरवरी से होगा शुरू -
इन्दौर । जिले में दस्तक अभियान 15 फरवरी से प्रारंभ होगा। यह अभियान 20 मार्च तक चलाया जायेगा। अभियान कोविड-19 के बचाव एवं नियंत्रण के लिए शासन की गाईड लाईन अनुसार चलाया जाएगा। अभियान का आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला बाल विकास विभाग के सहयोग से किया जायेगा। जिसमें मैदानी कार्यकर्ताओं ए.एन.एम., आशा तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा 5 वर्ष तक उम्र के बच्चों वाले परिवारों के घर-घर जाकर बच्चों में प्रायः पाई जाने वाली बीमारियों की सक्रिय पहचान एवं उचित प्रबन्धन सुनिश्चित किया जायेगा। दस्तक अभियान के क्रियान्वयन हेतु नोडल अधिकारी पूर्ववत समस्त जिला टीकाकरण अधिकारी है। दस्तक अभियान के सम्पूर्ण सफल क्रियान्वयन की जवाबदेही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की रहेगी।

Around The Web

Trending News

You May Also Like