Anant TV Live

मेपकास्ट के रूरल टेक्नोलॉजी एप्लीकेशन सेंटर में मनाया गया इंजीनियर्स डे

अभियंता देश के तकनीकी एवं औद्योगिकी विकास के कर्णधार : डॉ अनिल कोठारी 
 | 
मेपकास्ट के ग्रामीण प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग केन्द्र, ओबैदुल्लागंज में अभियंता दिवस के साथ साथ  कार्यस्थल में सकारात्मक एवं प्रसन्नता आधारित व्यावहारिक विषयक कार्यशाला भी आयोजित
मेपकास्ट के ग्रामीण प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग केन्द्र, ओबैदुल्लागंज में अभियंता दिवस के साथ साथ  कार्यस्थल में सकारात्मक एवं प्रसन्नता आधारित व्यावहारिक विषयक कार्यशाला भी आयोजित

भोपाल । 15 सितम्बर 2026 महा निदेशक डॉ अनिल कोठारी के मार्गदर्शन में   मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के ग्रामीण प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग केन्द्र, ओबैदुल्लागंज में मंगलवार को अभियंता दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत अभियंता दिवस समारोह, परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु “प्रसन्नता एवं कार्यस्थल पर सकारात्मकता” विषयक एक दिवसीय कार्यशाला तथा परिषद के संस्थापक महानिदेशक प्रो. टी. एस. मूर्ति की प्रतिमा का अनावरण किया गया । कार्यक्रम में परिषद् के महानिदेशक डॉ अनिल कोठारी, श्री पी. के जैन सेवानिवृत महानिदेशक , टेलिकॉम भारत सरकार , श्री मनु दीक्षित राज्य आनंद सस्थान , डॉ प्रभात त्रिपाठी आईसीएआर भोपाल तथा डॉ धीरेन्द्र पान्डेय प्रमुख ग्रामीण प्रौद्यगिकी केंद्र मुख्य रूप से उपस्थित थे ।
कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथियों का परिचय श्री समीर कुमार कुमरे, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रभारी, ग्रामीण प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग केन्द्र, ओबैदुल्लागंज द्वारा किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं स्वागत उद्बोधन केन्द्र प्रमुख डॉ. धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित अभियंता दिवस का संचालन डॉ. विकास शेण्डे द्वारा किया गया । कार्यशाला के विशेषज्ञ सत्र में श्री मनु दीक्षित, कार्यक्रम समन्वयक, राज्य आनंद संस्थान, आनंद विभाग, भोपाल द्वारा कार्यस्थल पर प्रसन्नता, सकारात्मक दृष्टिकोण तथा आनंदपूर्ण कार्य-संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए गए  ।
कार्यक्रम के अगले विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत त्रिपाठी, प्रधान वैज्ञानिक, आईसीएआर–भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान, भोपाल ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। इसके पश्चात डॉ. अनिल कोठारी, महानिदेशक, मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल द्वारा मुख्य अतिथि उद्बोधन दिया गया जिसमे परिषद् के सभी अधिकारीयों एवं कर्मचारियों विभाग में सकारात्मत वातावरण बनाते हुए कार्य सम्पादित करने की बात कही एवं सभी को अभियंता दिवस के अवसर सर विश्वेश्रैया को याद करते हुए सभी को शुभकामनायें प्रदान की । 
इस अवसर पर परिषद के संस्थापक महानिदेशक प्रो. टी. एस. मूर्ति के योगदान का स्मरण करते हुए उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। 
 महानिदेशक ने कहा कि अभियंता देश के तकनीकी एवं औद्योगिक विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के निरंतर विकास के साथ अभियंताओं की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होती जा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से नई तकनीकों को समझने, नवाचार को अपनाने तथा समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी समाधान विकसित करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अभियंता दिवस केवल अभियंताओं के योगदान को सम्मानित करने का अवसर नहीं है, बल्कि युवा पीढ़ी को तकनीकी सोच, रचनात्मकता और नवाचार के लिए प्रेरित करने का भी महत्वपूर्ण अवसर है।
कार्यक्रम में परिषद् के अधिकारी, कर्मचारी, विशेषज्ञ, अभियंता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा अभियांत्रिकी से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को नई तकनीकों एवं नवाचार के प्रति जागरूक किया गया।

Around The Web

Trending News

You May Also Like