Anant TV Live

करणी सेना परिवार ने चेतन सिंह राजपूत को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी

 | 
करणी सेना परिवार ने चेतन सिंह राजपूत को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी

भोपाल।
सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाने वाले और क्रांतिकारी युवा के रूप में पहचान बनाने वाले श्री चेतन सिंह राजपूत को करणी सेना परिवार ने मध्यप्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर करणी सेना परिवार के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

करणी सेना परिवार का कहना है कि श्री राजपूत का संगठन के प्रति समर्पण, कार्यक्षमता और जनसेवा की भावना संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगी। संगठन को विश्वास है कि वे अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और करणी सेना परिवार को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

प्रदेश स्तर पर करणी सेना परिवार लगातार समाज के उत्थान और अन्याय के विरुद्ध संघर्षरत रहा है। इस क्रम में क्रांतिकारी युवा चेतन सिंह राजपूत की प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति संगठन को एक नई दिशा और गति प्रदान करेगी। उनके अनुभव और सामाजिक जुड़ाव से संगठन की पकड़ प्रदेश के कोने-कोने में और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि चेतन सिंह राजपूत हमेशा समाजहित के लिए तत्पर रहते हैं और हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास करते हैं। उनका यह नया दायित्व संगठन और समाज दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

चेतन सिंह राजपूत का क्रांतिकारी बयान

चेतन सिंह राजपूत ने अपनी नियुक्ति पर कहा –
"मेरा जीवन सिंह शेरपुर जी से 2016 से अटूट संबंध रहा है। वे मध्यप्रदेश के ऐसे अकेले लीडर हैं जिन्होंने कभी भी किसी भी नेता या सत्ता के दबाव में झुकना स्वीकार नहीं किया। जीवन सिंह जी ने हमेशा अपने साथियों और कार्यकर्ताओं को ढाल बनकर संरक्षण दिया है। वे न सिर्फ हमारे मार्गदर्शक हैं बल्कि हर संघर्ष में सबसे आगे खड़े रहने वाले सच्चे योद्धा भी हैं। उनकी यही जुझारू और क्रांतिकारी सोच हमें प्रेरणा देती है कि संगठन और समाजहित के लिए किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटना है।"

Around The Web

Trending News

You May Also Like