anant tv

महिला कांग्रेस का 6 मार्च को सरकार की महिला-जनविरोधी  नीतियों के खिलाफ जंगी प्रदर्शन
 

महिला अत्याचार महंगाई के खिलाफ शंखनाद
 
cong

राष्ट्रीय महासचिव ओनिका मेहरोत्रा की उपस्थिति में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक

.................

..................
भोपाल, 04 मार्च 2023

मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष, पूर्व महापौर श्रीमती विभा पटेल ने बताया कि 8 मार्च को अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर होलिका पर्व होने के कारण महिला कांग्रेस आगामी 6 मार्च को सरकार की महिला विरोधी-जनविरोधी नीतियों, महिला अत्याचार, महंगाई के खिलाफ शंखनाद कर राजधानी भोपाल में जंगी प्रदर्शन करेगी।
श्रीमती पटेल ने बताया कि बेहताशा महंगाई, महिला अत्याचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था सहित प्रदेश की भाजपा सरकार में व्याप्त अन्य जनविरोधी मुद्दों के खिलाफ महिला कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में महिला कांग्रेस पूरी सक्रियता के साथ सड़कों पर उतर प्रदेश की घोषणावीर मामा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए 6 मार्च को अभा महिला कांग्रेस की महासचिव ओनिका मेहरोत्रा की उपस्थिति में पदैल मार्च कर जंगी प्रदर्शन कर महिला अत्याचार, महंगाई के खिलाफ शंखनाद करेगी और प्रदेश की शिवराज सरकार के तानाशाही रवैये और अन्य मुद्दों को लेकर राज्यपाल महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन राजभवन जाकर सौंपेगी।
श्रीमती पटेल ने बताया कि प्रदर्शन के पूर्व, पूर्वान्ह 10.30 बजे से अभा महिला कांग्रेस की महासचिव ओनिका मेहरोत्रा के मुख्य आतिथ्य में जिला/शहर महिला कांग्रेस अध्यक्षों की आवश्यक बैठक आहूत होगी। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव एवं अन्य मुद्दों पर रणनीति तैयार होगी।

From around the web