गोटेगांव में महंगाई को लेकर हल्ला बोल, बाजारों से रौनक हुई गोल किया विरोध प्रदर्शन
संवाददाता, विवेक सराठे जिला नरसिंहपुर मध्यप्रदेश
खबर मध्यप्रदेश जिला-नरसिंहपुर की गोटेगांव विधानसभा से है जहां पर देशभर में बेलगाम हो रही महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है।
गोटेगांव में कांग्रेस के र्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन रैली निकालकर महंगाई का पुरजोर विरोध किया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वारका सिंह राजपूत के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस का आरोप -
कांग्रेसियों ने कहा कि आज आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। शक्कर के दाम आसमान पर हैं, रसोई गैस टंकी 1200 के पार, एथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल से गाड़ियां खराब हो रही हैं और माइलेज घट रहा है, ऊपर से बिजली के भारी-भरकम बिलों ने जनता की कमर तोड़ दी है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि सरकार महंगाई पर लगाम लगाने के बजाय जनता पर नया बोझ डाल रही है। त्योहारों के सीजन में भी आम परिवार को राहत नहीं मिल रही है।
ब्लॉक अध्यक्ष द्वारका सिंह राजपूत ने कहा कि अगर जल्द महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

