थाना अशोका गार्डन पुलिस को बडी सफलता, 24 घंटे के भीतर किया लूट का पर्दाफाश
तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में, घटना में प्रयुक्त चाकू व लूटा गया मोबाईल सहित रकम बरामद
भोपाल ! थाना अशोका गार्डन अंतर्गत स्थित सहज अस्पताल से प्राप्त पीएमएलसी में श्याम राव को दाहिने गाल में धारदार चीज से चोट लगने कि सूचना मिली पीएमएलसी जांच के दौरान श्यामराव ने बताया कि रात्री करीब 12.10 बजे डियूटी जाते समय दो अज्ञात लड़को द्वारा एम.जे.एम. स्कूल के सामने सुभाष कालोनी में समय पूछने पर मोबाईल निकाल कर समय बताने के दौरान दोनो लड़को द्वारा फरियादी का वीवो कम्पनी का मोबाईल फोन व नगदी 950 रूपये छीन लिये गये । फरियादी श्यामराव द्वारा विरोध करने पर उनके में से एक लडके ने किसी धारदार चीज से उसके दाहिने गाल पर मार दिया । श्यामराव के ईलाज के दौरान में गाल में 35 टांके आये । श्यामराव कि रिपोर्ट पर दो अज्ञात लड़को के विरूद्ध अपराध क्र. 17/21 धारा 394 भादवि का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये आरोपियों की पतारसी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अज्ञात लूटेरो को पकडने हेतु निर्देशित किया गया । आदेश के पालन में थाना प्रभारी अशोका गार्डन के नेतृत्व में आरोपियों की पतारासी गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया ।
प्रकरण में फरियादी श्यामराव से अस्पताल पहुंचकर घटना के संबंध में बारीकी से समस्त पहलुओं पर पूछताछ करने पर उसके द्वारा घटना करने वालो लड़को का हुलिया बताया एवं घटना के समय लूट करने वाले दोनो लड़कों किसी तीसरे व्यक्ति को विकास नाम से बुलाने की जानकारी दी।
प्राप्त जानकारी के आधार पर फरियादी द्वारा बताये हुलिये एवं विकास नाम के व्यक्ति की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पुलिस द्वारा विवेचना प्रारंभ कर आरोपियों की पकड़ा धकड़ी हेतु जाल बिछाया गया । दिनांक 06/01/21 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 02 लड़कगौतम नगर औद्योगिक क्षेत्र गोविंदपुरा भोपाल में मोबाइल बेचने के लिए घूम रहे हैं प्राप्त सूचना पर गौतम नगर औद्योगिक क्षेत्र गोविंदपुरा भोपाल में दबिश देकर 02 लड़कों को अभिरक्षा में लेकर नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम विकास गुप्ता तथा दूसरे ने शिवा बघेल बताया जिनसे मोबाइल बेचने के संबंध में हिकमत अमली से पूछताछ पर उनके द्वारा दिनांक 5/1/2021 की रात्रि में एम.जे.एम. स्कूल के सामने सुभाष कालोनी अशोका गार्डन से अपने साथी अजय सूर्यवंशी के साथ मिलकर एक व्यक्ति से वीवो कंपनी का मोबाइल नगदी 950 रु छीनना तथा उस व्यक्ति द्वारा विरोध करने पर अजय सूर्यवंशी द्वारा छुरे से गाल पर मारना स्वीकार किया ।
विकास गुप्ता व शिवा की निशादेही पर अजय सूर्यवंशी को पानी की टंकी सुभाष कालोनी अशोका गार्डन भोपाल से अभिरक्षा में लिया गया । तथा अजय सूर्यवंशी की निशादेही पर उसके घर से घटना में प्रयुक्त छुरा व घटना वक्त पहने खून लगे शर्ट को जप्त किया गया । शिवा बघेल से घटना में लूटा गया वीवो कंपनी का मोबाइल तथा नगदी व विकास गुप्ता की निशादेही पर लूटे गये 950 रु में से उसके हिस्से में आये 400 रु को जप्त किया गया गया है।
लूट गैंग के सदस्यो के नाम-
1. अजय अहिरवार उर्फ अजय सूर्यवंशी उम्र 20 साल नि जिला विदिशा हाल नि म न सुभाष कालोनी अशोका गार्डन भोपाल (बरामद सम्पत्ति- नगदी एवं अपराध में प्रयुक्त छुरा तथा वक्त घटना पहनी रक्त रंजीत शर्ट)
2. शिवा बघेल उम्र 19 साल नि जिला विदिशा हाल नि म न सुभाष कालोनी अशोका गार्डन भोपाल ( बरामद सम्पत्ति- नगदी एवं लूटा गया मोबाईल फोन वीवो Y 20 I स्मार्ट फोन )
3. विकास गुप्ता उम्र 23 साल नि जिला सतना हाल नि म न सुभाष कालोनी अशोका गार्डन भोपाल ( बरामद सम्पत्ति- नगदी )
पुलिस द्वारा बरामद किया गया माल-
(1) 1 वीवो कंपनी का Y 20 मोबाइल
(2) 01 छुरा व आरोपी अजय की वक्त घटना पहनी खून लगी शर्ट
(3) नगदी 950/- रु

