दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का द्वितीय चरण: नरसिंहपुर विकासखंड में प्रशिक्षण संपन्न !
विकासखंड-नरसिंहपुर जिला
नरसिंहपुर
संवाददाता विवेक सराठे
📲8103081368
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के द्वितीय चरण के तहत आज विकासखंड नरसिंहपुर में गौ सेवक, मैत्री, एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी को गहन प्रशिक्षण दिया गया। इस महत्वपूर्ण अभियान का उद्देश्य पशुपालकों तक शासकीय योजनाओं और नवीनतम पशुपालन तकनीकों का लाभ पहुंचाना है।
अभियान का लक्ष्य
अभियान के दूसरे चरण में विशेष रूप से उन पशुपालकों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिनके पास गौ वंशी और भैंस वंशी मिलाकर 5 से 9 पशु हैं। प्रशिक्षण प्राप्त दल इन पशुपालकों के घर-घर जाकर संपर्क करेंगे और निम्नलिखित गतिविधियों का प्रचार-प्रसार व क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे:
विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार पशु पोषण नस्ल सुधार पशु स्वास्थ्य टैगिंग कार्य टीकाकरण
जिला स्तरीय शुरुआत
इस अभियान का जिला स्तरीय प्रशिक्षण 1 दिसंबर 2025 को बकरी पालन प्रक्षेत्र उमरिया में आयोजित किया गया था, जहाँ जिले के समस्त VAS (पशु चिकित्सा सहायक सर्जन) और AVFO (सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी) को प्रशिक्षित किया गया था। इस अवसर पर जिला कलेक्टर रजनी सिंह और जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र नागेश ने सभी को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।

