Anant TV Live

मंत्री श्री डंग ने किसानों से चर्चा की और कहा कि घबराने और डरने की आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकार, संकट की घड़ी में किसानों के साथ है

 | 
as

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने मंदसौर जिले में मंगलवार की सुबह प्राकृतिक प्रकोप से हुए फसल नुकसान का खेतों में जाकर औचक निरीक्षण किया। विगत दिवस असमय वर्षा एवं ओला-वृष्टि से फसलों को क्षति पहुँची है।

मंत्री श्री डंग  ने किसानों से चर्चा की और कहा कि घबराने और डरने की आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकार, संकट की घड़ी में किसानों के साथ है। सभी किसानों को शासन द्वारा हर संभव मदद की जाएगी। इस संबंध में प्रशासन को पहले से ही अलर्ट कर दिया गया है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सर्वे करवा रहा है। सर्वे के बाद रिपोर्ट के आधार पर सभी को सहायता भी उपलब्ध होगी। किसानों को मदद पहुँचाने में जन-प्रतिनिधि भी लगातार प्रशासन की मदद कर रहे हैं। फसल के क्षति के अवलोकन के दौरान पूर्व विधायक श्री राधेश्याम पाटीदार, स्थानीय जन-प्रतिनिधि और किसान मौजूद थे। 

Around The Web

Trending News

You May Also Like