anant tv

मध्य प्रदेश के मात्र 3 कृषकों का चयन किया गया। यह सम्मान पूसा कृषि विज्ञान मेला के दौरान 4 मार्च 2023 को प्रदान किया गया।

 
as
कृषि विज्ञान केंद्र अशोक नगर से जुड़े हुए जिले के जमाखेड़ी ग्राम पिपरई तहसील के कृषक श्री राजपाल सिंह नरवरिया को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा नई दिल्ली के इनोवेटिव फार्मर 2023(नवोन्मेषी कृषक 2023 ) सम्मान से सम्मानित किया गया । उक्त सम्मान हेतु मध्य प्रदेश के मात्र 3 कृषकों का चयन किया गया। यह सम्मान पूसा कृषि विज्ञान मेला के दौरान 4 मार्च 2023 को प्रदान किया गया। जिसमें प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र अशोक नगर डॉक्टर बीएस गुप्ता भी उपस्थित रहे। उल्‍लेखनीय है कि श्री नरवरिया द्वारा ट्रेक्टर चलित कम्बाईन हार्वेस्टर, ईकोफ्रेंडली प्रोट्रे, व्हील हो स्प्रे मशीन आदि कृषि यंत्रों का अविष्कार किया है। जिसके लिए पूर्व में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्‍वविद्यालय, ग्वालियर एवं जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्‍वविद्यालय, जबलपुर तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् नई दिल्ली तथा अन्य संस्थाओं से कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं । श्री नरवरिया द्वारा अपने द्वारा निर्मित यंत्रों के बारे में कृषि विज्ञान मेला मंच पर बात रखी एवं उच्च अधिकारियों द्वारा अप स्केलिंग के लिए सुझाव दिए गए। श्री नरवरिया द्वारा हाल ही में नरवरिया इनोवटिव टैक्नोलोजी के नाम से स्टेट बैंक रहटवास के वित्तीय सहयोग से अपना स्टार्टअप हाल ही में ग्राम जमाखेड़ी में प्रारम्भ किया है।

From around the web