Anant TV Live

जिले का अनोखा गांव जहां लडकियों का भी होता है ,जनेऊ संस्कार

 | 
जिले का अनोखा गांव जहां लडकियों का भी होता है ,जनेऊ संस्कार

बक्सर। सनातनी वैदिक परम्परा से इतर आर्य वैदिक परम्परा के तहत जिले का एक अनोखा गांव मनिया जहां आज भी लड़कियां जनेऊ धारण कर पुरुष के समानांतर खड़ी दिखती है। सनातनी धर्मावलंबियों द्वारा इसका विरोध भी होता रहा है,परंतु मनिया घांव के लोग इसकी परवाह नही करते। ऐसा नहीं है कि यह शदियों पुरानी परम्परा है।इस की शुरुआत 1972 में आर्य समाज के संत पंडित हरिनारायण आर्य द्वारा गांव की नौ लड़कियों को प्रथमवार यज्ञोपवित कर एक मानक को स्थापित किया था ,और इसी स्थल पर मनिया गांव के आचार्य विश्वनाथ सिंह ने अपनी भूमि को दानस्वरूप देते हुए यहा दयानंद आर्य हाई स्कूल की स्थापना की थी। तभी से हर साल आर्य वैदिक रीतीरिवाज के अनुसार बसंत पंचमी के बाद षष्टि तिथि को ग्रामीणों द्वारा चयनित लडकियों का जनेऊ संस्कार किया जाता है।

Around The Web

Trending News

You May Also Like