पुष्कर सिंह धामी होंगे देवभूमि उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

 | 
देहरादून। उत्तराखंड को पिछले 4 महीने में तीसरा मुख्यमंत्री मिल गया है। खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। शुक्रवार को इस्तीफा देने वाले तीरथ सिंह रावत ने भाजपा विधायक दल की बैठक में धामी के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसे मंजूरी दे दी गई। भाजपा के युवा नेता पुष्कर सिंह धामी ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक हैं। तीरथ सिंह रावत के इस्तीफा देने के बाद भाजपा ने पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई थी। केंद्र की तरफ से कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बैठक के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया था। उनकी मौजूदगी में ही धामी के नाम का ऐलान हुआ।  पुष्कर सिंह धामी बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। राजपूत समुदाय से आने वाले धामी को आरएसएस का भी करीबी माना जाता है। पुष्कर सिंह धामी के बारे में राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह एक ऐसा नाम है जो हमेशा विवादों से दूर रहा है। पुष्कर सिंह धामी भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे पर काफी जोरशोर से आवाज उठाते रहे हैं। युवाओं के बीच पुष्कर सिंह धामी की अच्छी पकड़ मानी जाता है।  मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद मीडिया से बात करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेरी पार्टी ने पिथौरागढ़ में पैदा हुए एक भूतपूर्व सैनिक के बेटे, एक आम कार्यकर्ता को राज्य की सेवा के लिए नियुक्त किया है। हम लोगों के कल्याण के लिए मिलकर काम करेंगे। हम कम समय में दूसरों की मदद से लोगों की सेवा करने की चुनौती स्वीकार करते हैं।
देहरादून। उत्तराखंड को पिछले 4 महीने में तीसरा मुख्यमंत्री मिल गया है। खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। शुक्रवार को इस्तीफा देने वाले तीरथ सिंह रावत ने भाजपा विधायक दल की बैठक में धामी के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसे मंजूरी दे दी गई। भाजपा के युवा नेता पुष्कर सिंह धामी ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक हैं। तीरथ सिंह रावत के इस्तीफा देने के बाद भाजपा ने पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई थी। केंद्र की तरफ से कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बैठक के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया था। उनकी मौजूदगी में ही धामी के नाम का ऐलान हुआ।

पुष्कर सिंह धामी बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। राजपूत समुदाय से आने वाले धामी को आरएसएस का भी करीबी माना जाता है। पुष्कर सिंह धामी के बारे में राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह एक ऐसा नाम है जो हमेशा विवादों से दूर रहा है। पुष्कर सिंह धामी भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे पर काफी जोरशोर से आवाज उठाते रहे हैं। युवाओं के बीच पुष्कर सिंह धामी की अच्छी पकड़ मानी जाता है।

मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद मीडिया से बात करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेरी पार्टी ने पिथौरागढ़ में पैदा हुए एक भूतपूर्व सैनिक के बेटे, एक आम कार्यकर्ता को राज्य की सेवा के लिए नियुक्त किया है। हम लोगों के कल्याण के लिए मिलकर काम करेंगे। हम कम समय में दूसरों की मदद से लोगों की सेवा करने की चुनौती स्वीकार करते हैं।

Around The Web

Trending News