Anant TV Live

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए उठने लगे समाज सेवियों के हाथ

 | 
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए उठने लगे समाज सेवियों के हाथ

फर्रुखाबाद।उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में राम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर बनाने के लिए समाजसेवियों के हाथ आगे बढ़ने लगे है। इसी क्रम में इस नेक कार्य के लिए आज क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजावत ने 5 लाख एक सौ रुपये दान में दिये है। उनका कहना है कि उनके पास जो कुछ है वह भगवान राम का दिया हुआ है और राम मंदिर बनाने के लिए वह जो भी सहायता कर रहे हैं वह उनके देखे उन्ही की प्रेरणा कर रहे है।

उन्होंने कहा कि राम के धाम के लिए पैसा खर्च करने में वह कभी कोताही नहीं बरतेंगे। फर्रुखाबाद के विकास नगर मोहल्ला निवासी जितेंद्र सिंह राजावत समाज सेवा के लिए हमेशा अग्रणी रहे हैं। उन्होंने हर समय दीन दुखियों को सहायता पहुंचाई है। तथा धर्म को कायम रखने के लिए उन्होंने कभी मुंह नहीं मोड़ा। उनसे इतनी बड़ी धनराशि पाकर चन्दा इकट्ठा करने वाले लोग गदगद हो गए। 

इसी क्रम में फतेहगढ़ की सैनिक कॉलोनी के रहने वाले अनिल प्रताप सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष क्षत्रिय महासभा ने राम जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर के निर्माण के लिए एक लाख 11 सौ रुपया दान में दिया है। उनका कहना है कि लोगों ने भव्य मंदिर के लिए जगह जगह दान देना शुरू कर दिया है। मोहम्मदाबाद क्षेत्र में गाजे बाजे के साथ राम जन्म भूमि अयोध्या में मंदिर बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद तथा अन्य हिंदू संगठन गाजे-बाजे के साथ चंदा इकट्ठा कर रहे हैं। लोग भगवान राम के मंदिर बनाने के लिए खुशी-खुशी चंदा दे रहे हैं। और इस नेक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। 

क्षत्रिय महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह का कहना है कि उनका सौभाग्य है कि जो राम के मंदिर बनाने के लिए उन्होंने आंशिक दिया है। उनका कहना है कि जिले से बहुतायत से चंदा अयोध्या भेजा जाएगा। जिससे राम मंदिर का अयोध्या में भव्य निर्माण किया जा सके। कुल मिलाकर यहां अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण करने के लिए सहयोग का कार्य शुरू हो गया है और लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। 

घरेलू महिलाएं भी राम के मंदिर के नाम पर अपने बजट से कटौती कर चंदा दे रही हैं। उनका कहना है कि यह बड़े सौभाग्य की बात है जो राम मंदिर अयोध्या में बनने जा रहा है। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र हैं। जिन्होंने भाजपा का वह नारा साकार किया है जिसमें कहा था की सौगंध राम की खाते हैं मंदिर वहीं बनाएंगे।  एजेंसी

Around The Web

Trending News

You May Also Like