Anant TV Live

यूपी पंचायत चुनाव : इस बार बढ़ जाएंगे संवेदशील बूथ

 | 
यूपी पंचायत चुनाव : इस बार बढ़ जाएंगे संवेदशील बूथ

पंचायत चुनाव को लेकर जिले-जिले में तैयारियां चल रही है। बागपत में पुलिस प्रशासन की टीम ने सभी छह ब्लाकों में पंचायत चुनाव के मद्देनजर संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के साथ गांवों का सर्वे और चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि इस बार इनकी संख्या में बढ़ोत्तरी होनी है। पुलिस-प्रशासन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संप्पन कराने के लिए विवादित गांवों को संवदेनशील और अतिसंवदेनीशल में शामिल करने की पूरी तैयारी कर ली है।

बता दें कि बागपत जनपद के सभी 6 ब्लाकों में ग्राम पंचायतों की संख्या 244 हैं। इन ब्लाकों में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 502 हैं, इनमें वर्तमान में सामान्य मतदान केन्द्रों की संख्या 240, संवेदनशील की संख्या 121 , अति संवेदनीशल की संख्या 94 और अतिसंवदेशील प्लस मतदान केन्द्रों की संख्या 47 है। बताया जा रहा है कि इनमें और बढ़ोत्तरी होनी है। इसके लिए पुलिस प्रशासन के स्तर पर विवादित ग्राम पंचायतों का सर्वे और चिन्हीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। शीघ्र ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 के मद्देनजर नए सिरे संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों की सूची तैयार कर ली जाएगी। जिससे चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जा सके।

मुकदमा दर्ज असलाहधारियों की तैयार हो रही है सूची

पंचायत चुनाव से पहले सभी मुकदमा दर्ज असलाहधारियों के लाईसेंस निरस्त होंगे। शासन के आदेश पर डीएम और एसपी के स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सभी थानेदारों को 25 फरवरी तक सूची और प्रमाण पत्र देना होगा , कि किस असलहाधारक के खिलाफ मुकदमें दर्ज हैं या नहीं। मुकदमा दर्ज असलाहधारियों की सूची तैयार की जा रही है। बताया जाता है कि सभी मुकदमा दर्ज लोगों के असलहा लाइसेंस को थाने या फिर गन हाउस में जमा कराया जाएगा। अमित कुमार सिंह, एडीएम बागपत कहते हैैं कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है। इसी के मद्देनजर संवेदनशील और अतिसंवेदनील ग्राम पंचायतों और मतदान केन्द्रों की सूची तैयार कराई जा रही है।

वर्तमान में ब्लाकवार स्थिति

विकास खंड    कुल मतदान केन्द्र      संवेदनशील     अति संवेदनशील

बागपत                  77                      33                   08

पिलाना                  66                     30                   09

बड़ौत                    122                     25                 20

छपरौली                 76                      08                 18

बिनौली                 107                    20                  26

Around The Web

Trending News

You May Also Like