Anant TV Live

जल संसाधन विभाग ने गत 4 वर्ष में 299 व्यक्तियों को अनुकंपा नियुक्ति दी मंत्री श्री सिलावट ने अनुकंपा नियुक्ति-पत्र किए वितरित

 | 
as

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार हर व्यक्ति के सुख-दुख की साथी है। जन-कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार निरंतर विकास और लोक कल्याण के कार्य कर रही। जल संसाधन विभाग में वर्ष 2020 से 4 वर्षों में अब तक 299 व्यक्तियों को अनुकम्पा नियुक्ति दी गई हैजो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

      मंत्री श्री सिलावटजल संसाधन भवन में हितग्राहियों को अनुकंपा नियुक्ति-पत्र वितरित कर रहे थे। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त करने वालों को पुष्प-गुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी अच्छे से मन लगाकर काम करें। कोई भी दिक्कत या परेशानी हो तो बताएंसरकार उनके साथ है। परिवार का ध्यान रखें और अपने परिजन को न भूलेंजिनकी वजह से आपको आज अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त हुई है।

      मंत्री श्री सिलावट ने जिन व्यक्तियों को अनुकंपा नियुक्ति-पत्र प्रदान किए उनमें श्री संतोष दुबे सिवनी मालवाश्री लोकेश मंडलोई सनावदश्रीमती ममता श्रीवास्तव अम्बाहश्री अजय परते भोपालश्री अभिषेक धुर्वे भोपालश्री अभय राज अहिरवार निवाड़ीश्रीमती सोनिया वर्मा जबलपुरकुमारी अर्पिता त्रिवेदी भोपालश्री आदर्श सोनकर कटंगीश्री कृष्ण कुमार साकेत रीवाश्रीमती अभिलाषा तिवारी देवलोंदश्री अभिषेक सिंह परिहार झाबुआश्री राजेंद्र सिंह ठाकुर सागर और श्री ऋतिक ठाकुर सागर आदि शामिल हैं।

Around The Web

Trending News

You May Also Like