Anant TV Live

ममता ने तानाशाही से केवल तुष्टीकरण किया है, हम बंगाल में लाएंगे सुशासन : नड्डा

 | 
ममता ने तानाशाही से केवल तुष्टीकरण किया है, हम बंगाल में लाएंगे सुशासन : नड्डा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सत्ता पर आरूढ़ होने की रणनीति के साथ आगे बढ़ रही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार प्रहार किया है। 

बर्दवान जिले में कृषक सुरक्षा सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस मैदान में जितनी भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हुई है, वह ममता बनर्जी को बड़ा संकेत दे रही है। उन्हें समझ जाना चाहिए कि बंगाल के लोग अब भाजपा को चाहते हैं और भाजपा यहां हर हाल में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा, "हम बंगाल में सुशासन लाएंगे।" ममता बनर्जी पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए जेपी नड्डा ने कहा, ममता जी बोलती थीं कि हम बंगाल में मां, माटी, मानुष के लिए काम करेंगे लेकिन वास्तविकता में ममता सरकार ने तोलाबाजी, तुष्टिकरण और तानाशाही के लिए काम किया है।" 

कोलकाता में नवनिर्मित ईस्ट वेस्ट मेट्रो परियोजना के बारे में जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा, "यहां ईस्ट वेस्ट मेट्रो बन रही है, जिस पर लगभग 8 हजार 575 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल में 3,665 नेशनल हाइवे बने हैं। ये सब मोदी जी ने किया है।" कृषि कानूनों के जरिए देशभर के किसानों को लाभ होने का दावा करते हुए नड्डा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की भी 17 मंडिया ई-नाम से जुड़ चुकी हैं। इन मंडियों के माध्यम से किसान अपना सामान देश के किसी भी कोने में अच्छे दाम पर बेच सकता है।" 

Around The Web

Trending News

You May Also Like