Anant TV Live

धर्मेंद्र और मुमताज 50 साल बाद स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं। उन्होंने लोफर और झील के उस पार दो फिल्मों में काम किया था।

 | 
as
50 साल बाद एक बार फिर दर्शकों को मुमताज और धर्मेंद्र की जोड़ी देखने को मिलेगी। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज आजतक किसी रियालिटी शो में नजर नहीं आई हैं। पहली बार वह स्टेज पर अपने को-एक्टर धर्मेंद्र के साथ दिखेंगी। यहां दोनों की केमिस्ट्री देख सभी दर्शक एक्साइटिड हो जाएंगे। आइए दिखाते हैं 'इंडियन आइडल 13' का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो।

इंडियन आइडल 13 में आईं सबसे स्पेशल गेस्ट मुमताज

'इंडियन आइडल 13' (Indian Idol 13) के काउच पर धर्मेंद्र (Dharmendra) और मुमताज (Mumtaz) एक साथ बैठे नजर आए। यहां मुमताज ने ब्लैक शिमरी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं। वहीं धर्मेंद्र फॉर्मेल ग्रे सूट में नजर आए। इस दौरान शो के होस्ट आदित्य नारायण ने मुमताज का धमाकेदार इंट्रोडक्शन दिया। उन्होंने बताया कि कैसे वह आज सबसे स्पेशल गेस्ट को शो में लाए हैं।

50 साल बाद धर्मेंद्र और मुमताज साथ-साथ

उन्होंने बताया कि ये सीजन बेहद खास है। पहला ये कि धर्मेंद्र और मुमताज 50 साल बाद स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं। उन्होंने लोफर और झील के उस पार दो फिल्मों में काम किया था। ये दोनों ही फिल्में 1973 में रिलीज हुई थी। दूसरी खास बात ये है कि मुमताज आजतक किसी शो में नहीं गई हैं। बहुत से लोगों ने उन्हें हजारों रिक्वेस्ट की। पहली बार वह 'इंडियन आइडल 13' के स्टेज पर आई हैं।

मुमताज का हिंदी सिनेमा में करियर

बता दें मुमताज हिंदी सिनेमा की जान रही हैं। जिन्होंने कई दिग्गजों के साथ काम किया। उनकी एक्टिंग के लोग कायल हुआ करते थे। मुमताज 74 साल की हैं जिन्होंने साल 1958 में सोने की चिड़िया से डेब्यू किया था। उस दौरान वह महज 11 साल की थीं। उन्होंने सबसे ज्यादा राजेस खन्ना के साथ हिट फिल्में दीं। दोनों की जोड़ी को स्क्रीन पर खूब प्यार मिला। उन्होंने 13 सालों का ब्रेक लेने के बाद साल 1990 में कमबैक किया था। मगर उसके बाद उन्होंने फिर से एक्टिंग से ब्रेक ले लिया।

Around The Web

Trending News

You May Also Like